{"_id":"64c2e4135a245e11600171a4","slug":"passengers-are-getting-poori-vegetables-and-pickles-for-rs-20-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-254282-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का सफर होगा और सुहाना: यात्रियों को 20 रुपये में मिल रही पूड़ी, सब्जी और आचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का सफर होगा और सुहाना: यात्रियों को 20 रुपये में मिल रही पूड़ी, सब्जी और आचार
Fri, 28 Jul 2023 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:58 AM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इकॉनमी मील में 20 रुपये में सात पूड़ी, सूखी सब्जी और अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा कॉंबो मील में 50 रुपये में राजमा, छोले चावल, खिचड़ी,पोंगल, कुल्छे, छोले भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा में से एक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर कम मूल्य पर भोजन उपलब्ध करा रहा है। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वालों के लिए स्टेशन पर इकॉनमी मील एवं स्नैक्स, कॉबो पैक और सस्ते दर पर सील पैक पानी का गिलास उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इकॉनमी मील में 20 रुपये में सात पूड़ी, सूखी सब्जी और अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा कॉंबो मील में 50 रुपये में राजमा, छोले चावल, खिचड़ी,पोंगल, कुल्छे, छोले भटूरे, पावभाजी, मसाला डोसा में से एक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
तीन रुपये में 200 मिली लीटर सील पानी का गिलास उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य श्रेणी के कोचों के सामने मोबाइल और स्थायी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। गोरखपुर, मऊ, सीवान, छपरा एवं काठगोदाम स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर डायवर्जन: कल गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, कई रास्तों पर रिक्शा तक प्रतिबंधित
Trending Videos
नियंत्रित कर चलाई जाएंगी कई ट्रेनें
वाराणसी मंडल के औड़िहार यार्ड एवं औड़िहार-सादात स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक लिया गया है। इसकी वजह से कई गाड़ियों का पुनर्निर्धारण किया गया है। कुछ को नियंत्रण करके चलाया जाएगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस दो अगस्त को 30 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ अगस्त को 25 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ अगस्त को 20 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।