फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three fake customer care officers arrested

तीन फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three fake customer care officers arrested
तीन फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। फर्जी तरीके से कस्टमर केयर अधिकारी बन बैंक की गोपनीय जानकारी लेकर लोगों के खाते से रकम ट्रांसफर करा लेने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को साइबर सेल, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह टोल प्लाजा के निकट से गिरफ्तार किया।
तीनों के कब्जे से दो लाख अस्सी हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि बरामद किया गया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस गिरोह ने विगत दो वर्षों में लगभग पांच करोड़ 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। अपराध से अर्जित संपत्ति पता कर उनकी जब्ती और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों में रोशन निवासी जैन कॉलोनी मोहन गार्डेन, थाना बिंदापुर पश्चिम दिल्ली, मूल पता ग्राम देवीपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, राहुल कुमार सिंह निवासी शक्ति खंड-2, इंद्रापुरम, जनपद गाजियाबाद, मूल पता ग्राम भीखपुर थाना आंदर, जिला सिवान, बिहार और अनमोल शर्मा उर्फ अन्नू निवासी नीति खंड-2, प्रथम तल थाना इंद्रापुरम जनपद गाजियाबाद शामिल है। बताया कि कोतवाली थाने में आठ मार्च 2020 को हरविंदर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया कि छह मार्च को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलने वाले वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने अपनी बातों में फंसा कर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड से एक लाख 10 हजार रुपये किसी अन्य खाते में आनलाइन ट्रांजेक्सन कर निकाल लिया। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की गई तो तीनों गिरफ्त में आ गए।
------
बैंक कर्मी बताते थे गोपनीय जानकारी
आरोपितों ने बताया कि इनके गिरोह में बैंक के कर्मचारी शामिल हैं, जो नए क्रेडिट व डेबिट कार्ड जारी कराने वाले खातेदारों का मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी साइबर अपराधियों को मुहैया कराते थे। उसके बाद गिरोह के गुर्गे फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बताकर खातेदार की मोबाइल पर टेली कालिंग करते थे। नया कार्ड धारक समझता है कि बैंक से ही कॉल आई होगी। इस लिए वह अपना पिन नंबर और कार्ड संख्या बता देता था। उसके बाद साइबर अपराधी खाते से रकम उड़ा देते थे।

---------
काली कमाई से खड़ी की संपत्ति
रोशन ने नजफगढ़ स्थित जड़ोदा, निकट डिचाव गांव में 150 गज का प्लाट 65 लाख रुपये का खरीदा है। महाराजगंज जनपद के पनियरा कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अपने भाई मोंटू के नाम से जमीन खरीद कर मकान का निर्माण तथा भाई के नाम से एक कार खरीदी है। राहुल सिंह ने इंद्रापुरम गाजियाबाद में 35 लाख रुपये का जिम, हिमालयन अपार्टमेंट इंद्रापुरम गाजियाबाद में 15 लाख रुपये का जिम खोलने के साथ ही अपने रिश्तेदार निहाल सिंह निवासी राजपुर, थाना रघुनाथपुर, जनपद सिवान (बिहार) के नाम से 45 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा है। साथ ही गृह जनपद सिवान (बिहार) में भिन्न-भिन्न जगहों पर रकम इन्वेस्ट किया है। जबकि अनमोल शर्मा साइबर अपराध से अर्जित रुपयों में से कुछ अपने और परिजनों, रिश्तेदारों के नाम से बैंक में जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed