{"_id":"6334413f2c18d405c6123755","slug":"three-doctors-of-opec-hospital-in-basti-were-accused-of-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: ओपेक चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा, लखनऊ की युवती ने दी थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: ओपेक चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा, लखनऊ की युवती ने दी थी शिकायत
Wed, 28 Sep 2022 06:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 28 Sep 2022 06:12 PM IST
सार
युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी सोशल नेटवर्किंग एप पर डॉ. सिद्धार्थ से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती ने बताया कि डॉक्टर ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ओपेक चिकित्सालय कैली के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी सोशल नेटवर्किंग एप पर डॉ. सिद्धार्थ से मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया। युवती ने बताया कि डॉक्टर ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि डॉ. सिद्धार्थ 10 अगस्त 2022 को उसे कैली हॉस्पिटल के छात्रावास लेकर आए। यहां उसके साथ संबंध बनाया। विरोध करने पर अपने दो दोस्तों डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम को बुलाया। इन दोनों ने भी उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।