फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three cattle died after eating poisonous fodder

Basti News: विषाक्त चारा खाने से तीन मवेशियों की मौत

Tue, 24 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died after eating poisonous fodder
कप्तानगंज (बस्ती)। बेलघाट में विषाक्त चारा खाने से एक पशुपालक के तीन मवेशियों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गौर ब्लॉक के बेलघाट के रहने वाले राम बलि यादव खेती-बारी और पशुपालन करते हैं। उनके मुताबिक, रविवार को खेत से चारा लेकर आए और काटकर मवेशियों को खिलाया। कुछ ही देर में उन सभी के पेट फूल गए और की हालत बिगड़ने लगी। इसकी सूचना पशु डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। इसके बाद मवेशियों को राहत नहीं मिली। दो मवेशियों (भैंस) की रविवार को मौत हो गई। जबकि एक ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया।

चौथे मवेशी की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सीवीओ डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है जो चारा खिलाया गया, उस पर कोई कीटनाशक का छिड़काव किया रहा होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed