{"_id":"6a11f7d018e78e50860865f7","slug":"three-arrested-including-a-prize-money-holder-for-stealing-diesel-from-vehicles-basti-news-c-207-1-bst1006-159237-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गाड़ियों से डीजल चुराने वाले इनामी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गाड़ियों से डीजल चुराने वाले इनामी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
छावनी। पुलिस ने डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। इसमे 25 हजार के इनामी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का 100 लीटर डीजल व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि कई दिनों से डीजल चोरी की सूचनाएं मिल रही थी। इसके लिए छावनी थाना, सर्विलांस और एसओजी को लगाया था। मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी अंतर्गत पटखापुर के पास कार में सवार तीन युवकों को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया तो वह भागने लगे। लेकिन उन्हें रोक लिया गया।
कार व तीनों की तलाशी ली गई तो उसमे से 100 लीटर डीजल, एक पिलास, एक बड़ा रिंच, एक पेंचकस, 1820 रुपये, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गैंगस्टर भीम पांडेय, मोहन पांडेय निवासीगण मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जिला अंबेडकरनगर, धीरज गोस्वामी निवासी ग्राम उतरेथू गोसाई का पुरवा थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। इसमे भीम पांडेय पर छावनी थाने में डीजल चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन
बस्ती पुलिस ने दो माह पहले भीम पांडेय पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बस्ती सहित आसपास के जिलों में डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है। डीजल ले जाकर अंबेडकरनगर में बेचते थे। सड़क के किनारे खड़ी ट्रक व ट्रेलर से डीजल चोरी करते है। रात के समय ट्रक चालक सोए रहते है तभी घटना को अंजाम देते थे। शनिवार की भी वह लोग विक्रमजोत चौकी अंतर्गत पटखापुर के पास खड़ी एक गाड़ी से डीजल चोरी की फिराक में थे। तभी उन्हें पकड़ लिया गया।