{"_id":"677d748871f9df54420480ab","slug":"three-animal-smugglers-caught-by-police-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130076-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी/विक्रमजोत। स्वाॅट और छावनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की सुबह अंतरजनदीय तीन पशु तस्कर विक्रमजोत धुसवा तटबंध के पास से पकड़े गए।
उनके पास से चोरी की दो बाइक, चाकू और 22 हजार नकदी मिले। रुपये चोरी के पशुओं को बेचकर प्राप्त हुए थे। सीओ हर्रैया संजय कुमार सिंह ने थाने मे प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि काफी दिनों से पशु तस्करों की तलाश थी।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह एसओ छावनी भानु प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ धुसवा तटबंध के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। जहां तीन संदिग्ध दो बाइक आते दिखे। पुलिस टीम ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी दद्दन, रवि और रौनाही कस्बा निवासी एराज खान के रूप में हुई।
जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली। सीओ ने बताया कि पशु तस्कर दद्दन पूर्व में विक्रमजोत क्षेत्र में हुई पशु चोरियों में शामिल रहा है।
अन्य दो पशु तस्कर रवि और एयाज खान पर गोंडा, अयोध्या, अमेठी, बस्ती जिले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तीनों तरूका गांवों में बाइक से रेकी करते थे। फिर पशुओं की चोरी।