{"_id":"694302433f8c640ee40f31f7","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-anganwadi-worker-basti-news-c-207-1-bst1006-149641-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/बीएलओ कुसुमलता से शुक्रवार को बभनगांवा गांव के दक्षिण कुछ ही दूरी पर गुंड़ाकुंवर मार्ग पर हुई 48 हजार रुपये लूट का पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को खुलासा कर दिया। लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों हर्रैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लूट के रुपये, तीन बैंक पासबुक, एक हैंडबैग, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी हर्षित कुमार (20), बृजेश कुमार (19) और राजकुमार उर्फ लड्डू लाल (20) निवासी रेवरादास थाना हरैया को राम जानकी मार्ग पर बंद मुर्गी फार्म के पास बाग से बुधवार की दोपहर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के पैकोलिया गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता सिंह वर्तमान में दुधौरा गांव की बीएलओ हैं। वह शुक्रवार की दोपहर करीब 2ः30 बजे पीएनबी की विक्रमजोत शाखा से 47 हजार रुपये निकाल बैग में रखकर गांव के ही संदीप और उसकी मां के साथ बाइक से घर जा रही थीं।
दोपहर करीब तीन बजे बभनगांवा गांव के दक्षिण कुछ ही दूरी परा गुंड़ाकुंवर रोड़ पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे संदीप की बाइक अनियंत्रित हो गई थी और तीनों सड़क पर गिर गए थे।
विज्ञापन
टक्कर मारने वाली बाइक से एक युवक नीचे उतर कर कुसुमलता का बैग छीन कर भाग गए थे। बैग मोबाइल और पहले से रखा एक हजार रुपये रखे थे।