फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thousands gathered in the march-e-Mohammadi

जुलूस-ए-मोहम्मदी में जुटे हजारों अकीदतमंद

Mon, 12 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 12 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thousands gathered in the march-e-Mohammadi
जुलूस को लेकर लड़किया मे रहा उत्साह।
बारह रबी उल अव्वल पर अल अमीन मोहम्मद साहब का जन्मदिन पूरी शिद्दत के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड से बेपरवाह अकीदतमंद मोहम्मद साहब की शान में कसीदेे पढ़तेे घरों से निकले। जुलूस के दरम्यान उनका जोश-ओे-खरोश देखने लायक रहा। लोगों के सिर मोहम्मद साहब के सजदे में झुक गए। 
विज्ञापन


यौम-उन-नवी कमेटी की ओर से निकाले गए बारावफात जुलूस को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शहर से लेकर गांव तक सजावट की गई थी। गेट बनाए गए थे। जगह-जगह मजालिसों का दौर चला। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सोमवार को पक्का बाजार ईदगाह से पांडेय बाजार तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। वहीं सोमवार सुबह करीब सात बजे भूअर निरंजनपुर और कटरा से जुलूस शुरू हुआ। साढ़े आठ बजे के आसपास दोनों जुलूस गांधीनगर के ईदगाह पहुंचे। जहां से पूरे शान-ओ-शौकत के साथ जन समुदाय सड़क पर रहा। बच्चे-बूढ़े और महिलाएं भी जश्न में शामिल हुईं। इस दौरान रोडवेज, कटेश्वर पार्क, गांधी नगर, तुरकहिया, दरियाखां समेत कई स्थानों इस्तकबाल कबूल करते हुए जुलूस पांडेय बाजार पहुंचा। दक्षिण दरवाजे पर डेढ़ बजे तक जमावड़ा लगा रहा। रास्तों पर खान-पान के भी तमाम प्रबंध थे।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहा। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी शैलेश कुमार पांडेय अंत तक मानीटरिंग करते रहे। इसके अलावा एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी एसएन सिंह, कोतवाल कपिल मुनि सिंह, पुरानी बस्ती थानेदार सुधीर सिंह, लोकल इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर एके सिंह दल-बल के साथ जुलूस के साथ अंत तक डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद उल मिलादुन्नवी पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भी जुलूस निकाला गया। गांवों से  निकला जुलूस सड़क पर आकर काफिले के रूप में परिवर्तित हो गया। जिसका जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। भानपुर तहसील क्षेत्र के बेईली, करैली,  नरखोरिया, परसा, पिरैला गरीब, भानपुर, खैरा, चेरूईया, रामनगर आदि से निकला जुलूस हल्लौर तक गया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए जोश दिखाया। लोगों ने अपने अपने घरों पर झंडी और रंग बिरगें गुब्बारे लगाकर बेहतरीन सजावट की थी। जुलूस भानपुर चौराहे से होते हुए रूधौली तिराहा, उकडा, रामनगर, नरखोरिया,  असनहरा, मोहम्मदनगर, दुबौली चौराहों से होता हुआ हल्लौर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed