फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Those who are blessed with virtues are God: Shastri

सद्गुणों से जो संपन्न हैं वहीं ईश्वर हैं: शास्त्री

Thu, 30 Nov 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Those who are blessed with virtues are God: Shastri
सुख-दुख तो मन की कल्पना है। सद्गुणों से जो संपन्न हैं, वही ईश्वर हैं। मनुष्य का शरीर ही वह कुरुक्षेत्र है जहां निवृत्ति और प्रवृति का युद्ध होता रहता है। इस शरीर रूपी रथ को जो कृष्ण के हाथों में सौंप देता है उसे ही विजय श्री मिलती है।
विज्ञापन

यह विचार डॉ. राम सजीवन शास्त्री ने हर्रैया के समौड़ी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन व्यास पीठ से व्यक्त किया। कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कंस को यह पता था कि उसका वध श्री कृष्ण के हाथों ही होना है। इसलिए उसने बाल्यावस्था में ही श्रीकृष्ण को बार-बार मरवाने का प्रयास किया। उसका हर प्रयास भगवान के सामने असफल साबित हुआ। अंत में श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। कंस वध के बाद श्री कृष्ण ने अपने माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया।
विज्ञापन

उन्होंने श्री कृष्ण और माता रूक्मणी के विवाह की कथा भी सुनाई। कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी की अवतार थीं। राजा भीष्म ने लक्ष्मी को पुत्री के रूप में प्राप्त किया। धन, पद, प्रतिष्ठा के रूप में लक्ष्मी सभी को प्राप्त हैं। महत्वपूर्ण यह है कि अपनी लक्ष्मी को राजा भीष्म की तरह नारायण से जोड़ता कौन हैं। रावण, कंस, दुर्योधन जैसे लोगों ने अपनी लक्ष्मी को मांस, मदिरा, जुआ, दुराचार जैसे कुकर्मों से जोड़ा। जिसके कारण उनका समूल नाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजमणि पांडेय, राकेश तिवारी, प्रमोद सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, धीरेंद्र नाथ मिश्र, श्रीनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed