फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thif gang arested nine bike found

हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय गिरोह, नौ बाइक बरामद

Wed, 27 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thif gang arested nine bike found
अंतराज्यीय वाहन चोर को स्वाट टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय गिरोह, नौ बाइक बरामद
विज्ञापन

बस्ती। जिले की स्वाट टीम व कप्तानगंज थाने की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की नौ बाइक बरामद की। गिरोह के दो गुर्गे भी हत्थे चढ़ गए, जिनके पास से सवा किलो मादक पदार्थ भी बरामद किया गया। बरामद बाइक में एक पुलिस की बुलेट भी है।
एसपी हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सवा नौ बजे सुबह दुबौलिया मार्ग पर स्थित पंडूल घाट के उत्तरी छोर से गिरफ्तारी की गई। जिनमें दीप नरायन यादव उर्फ दीपू निवासी रखिया पर चोरी, गैगेस्टर, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट के 22 और अतुल पाठक निवासी डुहवा मिश्र थाना छावनी पर हत्या के प्रयास, चोरी, एनडीपीएस, आर्मस एक्ट आदि के 11 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देने पर दीपू को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। जिसकी डिग्गी में प्लास्टिक के एक झोले में सवा किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ। अतुल पाठक के पास बरामद होण्डा साइन बरामद की गई जिसे अयोध्या से सात-आठ माह पहले चुराया गया था। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

विजय व लालमन की तलाश
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उसके दो साथी विजय, लालमन यादव के साथ मिलकर चारों लोग मोटर साइकिल चोरी करते हैं। नेपाल में बेचते हैं, जिसमें मिली रकम बांट लेते हैं। वे लोग बाइक इकक्ट्ठा करके विजय उर्फ टोनी के घर लेकर जा रहे थे। जहां पहले से 07 (सात) मोटर साइकिल छुपा कर रखे थे। पकड़े गए दोनों को साथ लेकर परसपुरा निवासी विजय के घर पहुंचे तो सातो बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed