{"_id":"6521b08c42a120f699024986","slug":"thieves-washed-their-hands-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5421-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिवार वालों को कमरे में बंद कर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिवार वालों को कमरे में बंद कर चोरों ने किया हाथ साफ
Sun, 08 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव में शुक्रवार रात को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ/वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौवा गांव के एक घर में शुक्रवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर 40 हजार रुपये नकदी और जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन की और नमूना संग्रह किया।
जानकारी के अनुसार, सल्टौआ गांव के सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह पांच बजे झींनलाल की पत्नी जगीं तो आवाज लगाया कि बाहर से दरवाजा क्यों बंद किए हैं। आकर देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसके दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। सामान बिखरे देख घबरा गए और परिवार के सभी लोगों को जगाया। सब लोगों ने देखा तो आलमारी खुली हुई थी और उसमें से जेवर और नकदी नहीं थी।
सतीश ने बताया कि अलमारी में आठ पायल, छह झुमकी, छह कंगन, चार मांग टीका, 10 अंगूठी, चार सीकड़, चार मंगलसूत्र सहित 20 लाख रुपये के जेवर तथा 40 हजार रुपये नकदी रखी थरी। परिजनों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे 112 के कांस्टेबल राहुल राव ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी। इसके बाद हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सहयोगी के साथ पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएचओ ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। खोजी कुत्तों के माध्यम से छानबीन की। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
...
एक महीने पहले भी हुआ था प्रयास
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनके घर में पिछले माह 13 अगस्त 2023 को चोरों ने घुसने का प्रयास किया था, लेकिन लोग जाग गए थे। इससे चोर भागकर पास के परसाखाल गांव के तीन घरों में लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी की थी। पुलिस अब तक उस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।