फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves took away six regulators with a gas cutter.

Basti News: मनोरमा नदी में लगे छह रेगुलेटर गैस कटर से काट ले गए चोर

Sun, 23 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away six regulators with a gas cutter.
बाढ़ खंड के अवर अभियंता ने दुबौलिया पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। मनोरमा नदी में दो स्थानों पर लगे छह रेगुलेटर के फाटक को चोर गैस कटर से काट कर ले गए। इससे नदी में बाढ़ आने पर आबादी की तरफ पानी के आने की आशंका बढ़ गई है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, मनोरमा नदी पर हर्रैया और पंडुलघाट के बीच तटबंध पर बाढ़ का पानी गांव की तरफ जाने से रोकने और बारिश का पानी तटबंध के नीचे से निकल जाने के लिए कई स्थानों पर बाढ़ खंड विभाग ने रेगुलेटर लगवाए हैं। किलोमीटर संख्या 9.525 पर नागवीर गांव में पांच एवं किलोमीटर संख्या 15.050 पकड़ी चौहान गांव के पास लगा एक रेगुलेटर का फाटक अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काट लिया।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग ने मानसून आने से पहले जब सभी रेगुलेटर को चेक किया तो इसकी जानकारी हुई। अज्ञात चोर कितने दिन पूर्व इसे चुरा ले गए, इस विषय में किसी को जानकारी नहीं है। बाढ़ खंड प्रथम के अवर अभियंता संजय कुमार सिंह ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed