फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves stole cash and jewelery

Basti News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात चुराए

Sun, 12 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery
पैकोलिया थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस
बरगदवा गांव में शुक्रवार रात हुई घटना, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बरगदवा गांव में शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात चुरा लिए । घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बरगदवा गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी भाभी शकुंतला सिंह की नींद सुबह करीब चार बजे खुली तो देखा मकान के एक कमरे में बॉक्स के पास कुछ थैले इधर-उधर पड़े हैं। जब बाॅक्स के पास पहुंची तो देखा उसका ताला गायब है। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य लोगों को दी तो देखा गया कि घर बनवाने के लिए रखा नकदी समेत परिवार के लोगों के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

नकदी व जेवरात के अलावा चोरों ने अन्य सामान भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों को भीड़ जुट गई। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed