{"_id":"6964034734ac85226c032a82","slug":"thieves-broke-the-lock-of-a-medical-store-and-stole-the-goods-basti-news-c-207-1-bst1006-151051-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ सामान समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ सामान समेट ले गए चोर
विज्ञापन
दुबौलिया में मेडिकल स्टोर में चोरी के बाद जुट भीड़। संवाद
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सैनिया चौराहे पर शनिवार की रात चोर एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए। रविवार की सुबह करीब आठ बजे बगल के लोगों ने मेडिकल स्टोर का ताला टूटा देख उसके संचालक को सूचना दी। संचालक ने दुकान की जांच के बाद बताया कि चोर काउंटर में रखे 15 हजार रुपये, दवाएं ओर इन्वर्टर बैटरी आदि चुरा ले गए है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक महेश चौधरी भदना गांव के रहने वाले हैं, मगर सैनिया चौराहे पर नहर की पटरी के उस पास किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की रात मेडिकल स्टोर बंद कर वह किराये के मकान पर चले गए। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर हाथ साफ कर भाग गए।
दुकान पर पहुंचे संचालक ने पुलिस को फोन कर चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुबौलिया के थानेदार सुनील गौड़ ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने अब तक तहरीर नहीं दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।