फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be diversion on city roads today

Basti News: आज शहर और आसपास की सड़कों पर होगा डायवर्जन

Mon, 30 Oct 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
There will be diversion on city roads today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने वाहनों का नया रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। अमहट की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। बड़ेवन बाईपास से शहर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। मालवीय तिराहे से कंपनी बाग के बीच, दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी चौराहे से पांडेय बाजार, मारवाड़ी मदिर तक सभी प्रकार के वाहनों ट्रैक्टर-ट्राली, रिक्शा आदि का भी प्रवेश वर्जित रहेगा। सिर्फ शोभायात्रा में शामिल वाहन एवं कर्तव्यरत अधिकारियों के वाहन प्रवेश कर सकते हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत समस्त भारी वाहन जो गोरखपुर से फैजाबाद की ओर जाते हैं, उन्हें कांटे और बड़ेवन से हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रोडवेज की जो बसें फैजाबाद से कटरा होती हुई जाती हैं, वे मालवीय रोड होते हुए रोडवेज बस स्टेशन की ओर जाएंगी। साथ ही गोरखपुर से आने वाली बसों को सदर अस्पताल चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन आकर मालवीय रोड होते हुए फैजाबाद जाने दिया जाएगा। समस्त ट्रक एवं माल वाहन को किसी भी दशा में शहरी क्षेत्र के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।


शहर के अंदर गोरखपुर की ओर से प्रवेश करने वाली गाड़ियों को मालवीय तिराहे से कटरा होते हुए हाइवे पर डायवर्ट किया जाएगा। फैजाबाद से आने वाली रोडवेज बसों को इस रास्ते से गोरखपुर को जाने दिया जाएगा। शहर में चलने वाली टैक्सी और टेंपो, जो कचहरी तिराहा से गोरखपुर की तरफ जाना चाहते हैं, उनको कंपनी बाग, मालवीय रोड, सदर अस्पताल चौराहा होते हुए जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार गोरखपुर से आने वाले हल्के वाहनों को भी इसी रास्ते से जाने दिया जाएगा। किसी भी दशा में तिपहिया, चारपहिया वाहनों को कंपनी बाग चौराहे से पक्के होते हुऐ रोडवेज की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी प्रकार मालवीय तिराहे से गांधी नगर की ओर भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

...

प्वाइंटर

- अमहट की तरफ आने-जाने वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
- मालवीय मार्ग चौराहे से कंपनी बाग की ओर दो पहिया और चार पहिया वाहन को रोका जाएगा।
- बडे़वन से सभी बड़े वाहनों को रोककर फोरलेन की तरफ से निकाला जाएगा।
- कांटे से बस्ती की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों को रोका जाएगा। सिर्फ बस्ती डिपो की बसों को अंदर आने की अनुमति होगी।
- दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के मध्य दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी बड़े व चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा।
- रेलवे स्टेशन से सभी बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा।
- पांडेय बाजार चौराहे से रेलवे क्राॅसिंग से शहर के तरफ आने वाले समस्त वाहनों को रोक दिया जाएगा।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed