फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be a speed race in the mini marathon today

Basti News: मिनी मैराथन में आज लगेगी रफ्तार की होड़

Thu, 15 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
There will be a speed race in the mini marathon today
बस्ती। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर खेल विभाग की ओर से ओपेन वर्ग महिला-पुरुष पांच किमी मिनी मैराथन रेस का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे एकत्रित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

समस्त धावक प्रतिभागी शास्त्री चौराहे पर रेस के शुरुआती स्थल पर खड़े होंगे। रेस शुरू के होने के कंपनी बाग चौराहे से बाएं मुड़कर, फव्वारा चौराहे से दाहिने मुड़कर, रौता चौराहे से वापस मुड़कर पुनः फुव्वारा चौराहा होते हुए वी-मार्ट के सामने से तहसील गेट पर पहुंचेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रेस में प्रतिभाग करने वाले पंजीकृत प्रतिभागियों को खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। इस रेस के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। जितनी देर यह कार्यक्रम चलेगा उस दौरान रूट पर कोई वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed