{"_id":"66b91a0e9f11b65a83079024","slug":"there-was-no-electricity-in-company-bagh-for-13-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121980-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 13 घंटे तक कंपनी बाग में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 13 घंटे तक कंपनी बाग में गुल रही बिजली
Mon, 12 Aug 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
- गांधी कला भवन स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के कंपनी बाग इलाके में रविवार को 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गांधी कला भवन के पास स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे रविवार दोपहर 1.30 बजे बदला गया। दोपहर 3 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो पाई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 2 बजे कंपनी बाग से फव्वारा तिराहे तक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश होने के कारण मौसम ठंडा रहा, ऐसे में रात में लोगों को अधिक दिक्कतें नहीं आईं लेकिन सुबह दिनचर्या पूरी करने के लिए पानी और अन्य जरूरत के लिए बिजली नहीं मिली तो वह उपकेंद्र फोन करने लगे, तब उन्हें जानकारी हुई कि ट्रांसफार्मर जल गया है। फव्वारा तिराहे के उपभोक्ता राकेश गुप्ता ने बताया कि रात 2 बजे से ही बिजली नहीं मिली है।
अवर अभियंता सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गांधी कला भवन स्थित 400 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। पहले तो इसे ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। दोपहर तीन बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई है, अब कोई दिक्कत नहीं है।