{"_id":"682a3a21ec078895ea01b515","slug":"there-was-no-electricity-for-13-hours-in-150-villages-including-three-wards-of-the-city-basti-news-c-207-1-bst1004-136792-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर के तीन वार्डों समेत 150 गांवों में 13 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर के तीन वार्डों समेत 150 गांवों में 13 घंटे बिजली गुल
Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के तीन वार्डों सहित क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में 13 घंटे बिजली गुल रही। सुबह 6:00 बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति देर शाम सात बहाल हो सकी। इसके चलते लोगों को नियमित कारोबार के अलावा व्यावसायिक गतिविधियों को आपूर्ति न होने के चलते ठप रखना पड़ा। वही भीषण गर्मी में लोग पूरे दिन आपूर्ति न होने से परेशान हुए।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के शिवाजी नगर वार्ड, राम जानकी वार्ड, संत रविदास नगर वार्ड सहित बेलहिया पाॅवर हाउस से जुड़े लगभग 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।सुबह 6:00 बजे दुबौला के पास 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने के बाद आपूर्ति ठप हो गई।
अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में आरडीएसएस योजना के तहत पाॅवर हाउस पर आने वाली लाइन का तार बदलने का काम किया जा रहा है। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि सुबह 6:00 बजे दुबौला के पास 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति दिन भर नहीं हो पाई। शाम 7:00 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।