{"_id":"6914e29654925fc5cb0eb8c3","slug":"there-was-fluid-in-the-stomach-treatment-at-chc-saved-his-life-basti-news-c-207-1-bst1005-147522-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट में था फ्लूइड, सीएचसी में उपचार से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट में था फ्लूइड, सीएचसी में उपचार से बची जान
Thu, 13 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी सांऊघाट में मरीज का उपचार करते डॉ. शशि कुमार
बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) सांऊघाट में चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार देकर उसकी जान बचाने में सफलता पाई है। पेट में अत्यधिक फ्लूइड जमा होने से मरीज सांस नहीं ले पा रहा था। तत्काल उपचार देकर डॉक्टरों ने मरीज को राहत दिलाई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि लिवर रोगी रवि चंद्र निवासी बस्ती सदर का सफल उपचार कर जान बचाई गई। चिकित्साधिकारी डाॅ. शशि कुमार ने गंभीर लिवर रोग (सीएलडी) से पीड़ित मरीज का सफल उपचार किया। बताया कि 35 वर्ष के मरीज को लिवर की गंभीर बीमारी थी। साथ ही खून की कमी और गुर्दे की समस्या एवं सांस लेने में दिक्कत थी। किसी के जरिये वह सीएचसी पहुंचा।
यहां जांच हुई तो पता चला कि पेट में अत्यधिक फ्लूइड जमा है। इसके कारण पांच दिन के अंतराल पर दो बार एब्डोमिनल फ्लूइड टैपिंग की गई। करीब 2-2 लीटर फ्लूइड निकाला गया। उपचार के बाद मरीज की स्थिति अब खतरे से बाहर है। डाॅ. शशि कुमार ने बताया कि मरीज को फालोअप में रखा गया, फिर घर भेज दिया गया। उपचार के दौरान साथ फार्मासिस्ट श्याम कुंवर श्रीवास्तव व इंटर्न के छात्र भी सहयोग में लगे रहे।