{"_id":"68b360f9163cc20ea009ea97","slug":"there-is-no-weighing-machine-in-anganwadi-centers-basti-news-c-207-1-bst1004-142868-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन मापने की मशीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन मापने की मशीन नहीं
Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन मापने की मशीन नहीं है तो कुछ जगहों पर खराब पड़ी हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल की जाती है। इसके लिए वजन व लंबाई मापने की मशीन जरूरी है। ब्लॉक के कोहड़वा, बैंदा कला, गंगौरा, महथा, पकड़ी चंदा, मनिकौरा, कुरियार, खड़ौहा, छितौनी, सुरापार, बजहा, धौरहरा गोचना, सिकराय खुर्द, देवकुंडा, गुलौरा समेत 156 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। कुछ केंद्रों को छोड़ कर अधिकतर केंद्रों में वजन की मशीन नहीं है। महथा आंगनबाड़ी केंद्र की कलावती देवी और परासी की मीरा देवी ने बताया कि पुरानी मशीनें खराब होने से उन्हें कार्यालय में जमा कर दिया गया है। नई मशीन मिलेगी तो उसका उपयोग किया जाएगा।
सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालयों को मशीनें खरीदने के लिए आदेश दिया है। जल्दी ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को मशीनें उपलब्ध करा दी जाएंगी।