फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft revealed in Reharwa, one arrested

Basti News: रेहरवा में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Theft revealed in Reharwa, one arrested
रेहरवा में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- कलवारी पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ा
- 10 दिसंबर की रात बहादुरपुर रेहरवा में हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लॉक के रेहरवा पुरवे में हुए चोरी के मामले में एक आरोपी को बुधवार को कलवारी पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार कर लिया। दस दिसंबर की रात शुभम चौधरी के घर से नकदी व जेवर चोरी हो गया था। पुलिस 12 दिसंबर को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में हुए चोरी के मामले को लेकर स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी के थाना परिसर में वार्ता चल रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर स्थित अकसड़ा चौराहे पर है। सूचना के आधार पर स्वाट टीम प्रभारी व चौकी प्रभारी बहादुरपुर सैय्यद वसीम जैदी ने अपनी टीम के साथ पंहुच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से चार साड़ी, एक अंगूठी तथा 1200 रूपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय खरवार निवासी बिहिया टिपोरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार बताया। उसने 10 दिसंबर की रात रेहरवा में चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed