{"_id":"679fc204b791a456a00a0e24","slug":"theft-in-three-shops-in-one-night-attempt-to-cut-the-lock-of-the-fourth-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131378-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, चौथे का ताला काटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, चौथे का ताला काटने की कोशिश
Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। कोहराएं बाजार में शनिवार की रात एक दुकान व दो गुमटियों में चोरी की घटना सामने आई। एक अन्य दुकान का भी चोरों ने ताला काटने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पचौरा गांव निवासी राम छैल मौर्य की कोहराएं बाजार में किराना स्टोर है। शनिवार की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। दुकानदार ने बताया कि रात में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। सुबह आसपास के दुकानदारों ने ताला टूटा व शटर खुला देख उन्हें सूचना दी।
वह दुकान पर पहुंचे तो गल्ले में रखे 30 हजार रुपये तथा किराना के सामान चोर चुरा ले गए थे। दूसरी घटना इसी बाजार के रामकुमार के किराना स्टोर की गुमटी में हुई।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उनकी गुमटी का ताला काट कर गल्ले में रखे सात हजार रुपये तथा कुछ खाने-पीने का सामान चुरा लिया।
तीसरी घटना बाजार के राम प्रसाद पान की गुमटी की है। दुकानदार के मुताबिक गल्ले में रखे 15 सौ रुपये तथा करीब एक हजार रुपये का सामान चोर चुरा ले गए।
इसके अलावा हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार निवासी राहुल पांडेय ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान का ताला काटने की कोशिश की गई। मगर, चोर सफल नहीं हो पाए। एसएचओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।ा