{"_id":"6acd550afd48ee3f7b0e87e7","slug":"committee-formed-to-investigate-the-issue-of-poor-food-quality-at-the-ashram-style-school-basti-news-c-207-1-bst1005-169274-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की खराब गुणवत्ता मामले की जांच के लिए बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की खराब गुणवत्ता मामले की जांच के लिए बनी कमेटी
विज्ञापन
बस्ती। सर्वोदय विद्यालय भानपुर में खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने से नाराज विद्यार्थियों के हंगामे के मामले में अब जांच कमेटी गठित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने प्रकरण का स्वत: संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंपी है।
साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक सप्ताह तक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय), जोगिया भानपुर में लगातार खराब भोजन मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने आठ अक्तूबर की रात भोजन का बहिष्कार कर हंगामा किया था। आरोप है कि खराब छोला और हलुआ परोसे जाने से बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने भोजन गिराकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी थी। मामले की जानकारी मिलने पर नौ अक्तूबर को मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने शिकायतों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जांच में खराब भोजन मिलने की पुष्टि भी हुई थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट नौशीन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद गुप्ता और अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार को शामिल किया गया है। कमेटी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इ