फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in the locked house of Delhi Jal Board employee

Basti News: दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारी के बंद घर में चोरी

Sun, 23 Jun 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Theft in the locked house of Delhi Jal Board employee
दुबौलिया क्षेत्र के बैरागल गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। बैरागल में शुक्रवार रात चोरों ने दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी के बंद मकान को खंगाला। गेट व कमरों का ताला तोड़कर घर में रखा सामान, जेवरात और कपड़े चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बैरागल गांव के योगेंद्र प्रसाद तिवारी दिल्ली जलबोर्ड में कर्मचारी हैं। गांव में उनके बंद मकान में शुक्रवार रात मेन गेट तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जेवरात, कपड़े सहित अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब गांव के लोग निकले तो देखा की गेट व कमरों का ताला टूटा हुआ है। घटना की जानकारी लोगों ने दूसरे गांव में रहने वाले योगेंद्र प्रसाद तिवारी के भतीजे विपिल को दी। विपिन ने मौके पर पहुंच कर यह सूचना चाचा योगेंद्र प्रसाद तिवारी व 112, दुबौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद योगेंद्र दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए हैं। घर में हथौड़ी, पेचकस एवं अन्य सामान मिले हैं। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच की जा रही है। अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed