{"_id":"6aa466a02eb31e597509b83e","slug":"theft-in-temple-revealed-two-accused-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-166528-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंदिर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंदिर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कोहले समय माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के दो दानपात्र, पीली धातु के तीन बड़े और दो छोटे लोटे, एक बड़ा घंटा, आठ मध्यम आकार के घंटे और 22 छोटी घंटियां बरामद हुई हैं। दानपात्र से निकाले गए 1,342 रुपये और एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मामले में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि कोहले समय माता मंदिर में दो सितंबर को चोरी हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम एक एकेडमी के उत्तर तरफ निर्माणाधीन मकान के पश्चिम स्थित गड्ढे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तीन संदिग्ध चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्रैया क्षेत्र के एकडंगी निवासी रोहित शर्मा और गोसाईं का पुरवा निवासी सुभाष गिरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने समय माता मंदिर से दानपात्र और तांबे के कुछ लोटे चोरी किए थे। चोरी का सामान एकडंगी पंचायत भवन के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था। इनमें से करीब 20 लोटे राहगीरों और हाईवे पर गुजरने वाले ट्रक चालकों को बेच दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक थानेश्वर मंदिर से एक घंटा चोरी किया था। वहीं, उनके फरार साथी कुश गिरी ने 30 घंटियां चोरी की थीं। बृहस्पतिवार रात सभी आरोपी चोरी का सामान आपस में बांटने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।