फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in Hanumangarhi temple, 200 meters away from the police station

Basti News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हनुमानगढ़ी मंदिर में चोरी

Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft in Hanumangarhi temple, 200 meters away from the police station
- भगवान का मुकुट, छत्र, गदा, तीन घंटे और दानपात्र की नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन



- हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी का मामला
- चांदी के आभूषण, पीतल की पूजा सामग्री और नकदी ले उड़े

महराजगंज/कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी (महराजगंज) स्थित सिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों मंदिर के दो ताले तोड़कर भगवान के चांदी के आभूषण, पीतल की पूजा सामग्री, दानपात्र के पैसे समेत अन्य सामान लेकर भाग गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखा मंदिर के पुजारी और पुलिस को सूचना दी। यह चोरी महराजंगज पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर हुई है।
मंदिर के पुजारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार रात वह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में ताला बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जब वह मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। चोर भगवान का चांदी का मुकुट, लगभग आधे किलोग्राम का चांदी का छत्र, करीब चार किलोग्राम की पीतल की गदा, तीन पीतल के घंटे, मंदिर में लगा पंखा, अन्य पीतल की पूजा सामग्री और दानपात्र के पैसे उठा ले गए।
विज्ञापन

आभूषणों की चोरी से लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब हनुमानगढ़ी मंदिर चोरों के निशाने पर आया हो। इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे आरओ प्लांट की मोटर भी पूर्व में चोरी हो चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टूटा ताला और दानपात्र कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।


लगातार हो रही चोरियों से बढ़ी लोगों की चिंता
हर्रैया और उससे सटे क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। बृहस्पतिवार रात हर्रैया थाना क्षेत्र के मुर्दहवा चौराहे पर दो दुकानों और एक गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। उसी रात सटे दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई चौराहे पर भी दो दुकानों को निशाना बनाया गया। इसके बाद शनिवार रात जोगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन का राशन चोरी कर लिया गया। अब रविवार रात हनुमानगढ़ी मंदिर में हुई चोरी ने क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने, चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed