फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in council school, primary school is the case of Dhaurukhor

Basti News: परिषदीय विद्यालय में चोरी, प्राथमिक विद्यालय धौरूखोर का है मामला

Sat, 13 Jan 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Theft in council school, primary school is the case of Dhaurukhor
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धौरूखोर में बृहस्पतिवार रात रसोई घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बबलू को शुक्रवार भोर में हुई। उनके सूचना पर पहुंची 112 पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धौरूखोर के रसोई घर में रखा पचास किलो गेहूं एवं पचास किलो चावल चोरी उठा ले गए। रोजाना की तरह व्यायाम करने के लिए विद्यालय पर पहुंचे लोगों की निगाह रसोई घर के दरवाजे पर पड़ी तो दोनों ताला टूटा पड़ा था। प्रधान के प्रतिनिधि बबलू को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रसोई से पचास किलो गेहूं, पचास किलो चावल गायब मिला। थाना प्रभारी लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed