{"_id":"5e08e7b28ebc3e87b402ee9d","slug":"theft-in-bolero-basti-news-gkp335187573","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बोलेरो में नकदी और जेवरात चोरी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बोलेरो में नकदी और जेवरात चोरी-
विज्ञापन
चलती बोलेरो में नकदी और जेवरात चोरी
बस्ती। गुजरात से लौटे सिद्धार्थनगर के दंपती का सारा कीमती सामान चलती बोलेरो में चोरी हो गया। हड़िया चौराहे के पास उतरने पर दंपती को ब्रीफकेस का लॉक खुला देख चोरी का एहसास हुआ। अंदर रखे 76 हजार रुपये के साथ जेवरात गायब थे। एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर पुरानी बस्ती थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी गोविंद कुमार जायसवाल का कहना है कि वह पत्नी के साथ गुजरात से लौट रहे थे। अयोध्या के फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से शनिवार रात उतरे। जहां से बस्ती आ रही बोलेरो में यह सोचकर सवार हुए कि बड़ेवन से सिद्धार्थनगर जाने के लिए सवारी मिल जाएगी। तहरीर के अनुसार गाड़ी बड़ेवन फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने लगी तो गोविंद ने टोका। इसके बाद बोलेरो चालक उन्हें हड़िया चौराहे पर उतारा। वहां सामान लेकर उनके नीचे उतरते ही बोलेरो आगे बढ़ गई। सूटकेस पर नजर पड़ी तो उसका लॉक खुला था। अंदर देखा तो रखे 76 हजार रुपये नकद, दो सोने का मंगल सूत्र, एक टीका, एक नथिया, कान का झुमका, चांदी का करधन, पाजेब व पायल गायब था। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।