{"_id":"64f3870605182c221a07c766","slug":"theft-in-a-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3699-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्रामीणों ने चोरी कर रहे युवक को दबोचा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्रामीणों ने चोरी कर रहे युवक को दबोचा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। हर्रेया थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों के आगे पुलिस बेबस दिख रही है। शुक्रवार की रात खरथुआ गांव में चोरी करके भाग रहे तीन में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि रात होने के कारण दो भाग गए। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। सुबह होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने लबदहिया गांव निवासी हरिप्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हर्रेया थाना क्षेत्र के लबदहिया गांव में शुक्रवार की रात 12 बजे बाइक सवार तीन चोर गांव के हरि प्रसाद शर्मा के घर में घुसकर दो मोबाइल, कीमती जेवर, रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद यह निकट गांव मुन्नू के घर में घुसे, मगर वहां जाग होने के कारण निकल भागे। चोरों का यह कारनामा यही नहीं रुका। वे सीधे पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में पहले गोप्तारे के घर में घुस कर पैंट से रुपये आदि लेकर निकट स्थित मंगरू के घर में चोरी की नीयत से घुसे। आलमारी खोलने की आवाज से घर वाले जाग गए। गुहार लगाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। शोरगुल सुनकर चोर भागने लगे, मगर ग्रामीणोंं ने उन्हें दौड़ा कर एक को धर दबोचा।
हर्रेया के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की मामले के केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। गिरोह में जो भी शामिल हैं उनको पकड़ा जाएगा।