फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft case investigation

Basti News: अदरक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

Sun, 13 Aug 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
theft case investigation
महराजगंज(बस्ती)। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बे से 19 जुलाई को चोरों ने 50 बोरी अदरक चुरा ली। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया, मगर 23 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। यह अलग बात है कि पुलिस ने इस मामले में टीम के काम करने की बात कह जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बीस दिन बीत जाने के बाद भी अदरक चोरों को खोजने में कप्तानगंज पुलिस का पसीना छूट रहा है। इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। थाने से लेकर जिले की टीमें छानबीन तक में सिमट गई हैं। वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। कप्तानगंज कस्बे के पाॅवर हाउस के निकट पवन कुमार यादव का मकान है। वह ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। 19 जुलाई की रात वह सिलीगुड़ी से अदरक लादकर दिल्ली जा रहे थे। पवन कुमार के मुताबिक रात 9:30 बजे वह अपने घर पहुंचे, तो ट्रक को घर के सामने हाईवे पर खड़ा करके खाना खाकर सो गए। सुबह होने पर उनके भाई ने देखा कि ट्रक का तिरपाल खुला है। अंदर देखा तो ट्रक से अदरक की 50 बोरी गायब थी। पवन ने मामले की सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। पहले पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताकर इसे हल्के में लिया, लेकिन मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया तो पुलिस ने 20 जुलाई को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़ित ट्रक चालक पवन कुमार यादव ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए कई बार थाने का चक्कर काटना पड़ रहा है, मगर पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है। सीओ कलवारी विनय चौहान ने बताया कि अदरक चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed