{"_id":"63012700a1d07d30c8213c6f","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-house-basti-news-gkp447656999","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उठा ले गए चोर
विज्ञापन
तुरकहिया मोहल्ले में टूटी आलमारी और बिखरा घर का समान
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उठा ले गए चोर
जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होने गांव गया था परिवार
कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर तुरकहिया गांव की घटना
बस्ती। शहर के तुरकहिया मोहल्ले में ताला लगे एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। इस संबंध में मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक रुधौली थाने के दमया परसा निवासी भगवान उपाध्याय का शहर के कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले में मकान है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। गृह स्वामी के मुताबिक जन्माष्टमी की पूजा के लिए 18 अगस्त को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ पैतृक गांव दमया परसा चले गए थे। 19 अगस्त की शाम बारिश होने की वजह से लौट नहीं पाए।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जब मकान पर पहुंचे तो बाहर का ताला सुरक्षित था, मगर गेट की सिटकिनी अंदर से बंद थी। किसी तरह गेट खोलकर अंदर गए तो कमरों का ताला टूटा था। आलमारी में रखे कपड़े व कागजात इधर-उधर फेंके मिले। आलमारी में रखे चार लाख रुपये नकद व करीब सात लाख रुपये का जेवर नहीं था। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज गांधीनगर मनीष जायसवाल ने मौके का मुआयना किया।