फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   thef in state bank of india

Basti News: एसबीआई की दुबौला शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास

Mon, 27 Feb 2023 10:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
thef in state bank of india
बैंक में लगाई गई सेंध की जांच करते पुलिस अ​धिकारी।
-भवन के पीछे की दीवार काटकर भीतर घुसे चोर, मगर लॉकर नहीं काट पाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौला (बस्ती)। बदमाशों ने रविवार रात भारतीय स्टेट बैंक की दुबौला शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। बैंक भवन के पीछे की दीवार में सेंध लगाई है। बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया है। सोमवार को शाखा का ताला खोलने के बाद स्टाफ को इसकी जानकारी हुई।
सोमवार सुबह नौ बजे गार्ड ने बैंक का शटर उठाया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। दीवार में सेंध होने की वजह से भीतर उजाला आ रहा था। गार्ड ने फौरन इसकी सूचना दुबौला चौकी पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीओ कलवारी विनय चौहान, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेंद्र पटेल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जगह जगह से फिंगर प्रिंट लिए गए। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष उप्पल भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कैश का मिलान कराया गया। बताया जा रहा है कि चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए थे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला, डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीमें मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रहीं।
विज्ञापन

बताते हैं कि शाखा प्रबंधक राजीव द्विवेदी शुक्रवार को ड्यूटी करके छुट्टी लेकर घर चले गए थे। चौथे शनिवार व रविवार के चलते बैंक दो दिन बंद रहा। सोमवार सुबह बैंक खुला तो सेंधमारी की बात सामने आई। अधिकारियों ने जांच पड़ताल में पाया कि सीसीटीवी रात में 1:52 बजे तक सही था। उसके बाद की रिकॉर्डिंग नहीं है। ऐसा क्यों हुआ इसकी पड़ताल की जा रही है। करीब 10 वर्ष पहले भी इस शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था। मगर चोर उस बार भी कामयाब नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेने के लिए परेशान दिखे उपभोक्ता
लगातार दो दिन बैंक बंद होने के बाद सोमवार को जब बैंक खुला तो ग्राहकों की भीड़ लग गई। शादी का सीजन होने से लोगों को रुपये की जरूरत है। ऐसे में सोमवार को दिन भर बैंक में लेनदेन न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों को छोटी शाखाओं (मिनी ब्रांच) से लेनदेन करना पड़ा।


फुटेज में दिख रहे दो नकाबपोश
एसबीआई की शाखा में चोरी करने के प्रयास में घुसे चोरों ने नकाब पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि चोरों की संख्या दो है। हालांकि पुलिस का मानना है कि उनकी संख्या दो से अधिक हो सकती है। फुटेज के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। बैंक के लॉकर को छेनी-हथौड़ी से तोड़ने का प्रयास किया गया। इससे लगता है चोर नौसिखिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed