{"_id":"6aac3df5cff97eedd604b217","slug":"the-zila-panchayat-will-undertake-the-construction-of-38-sub-health-centers-basti-news-c-207-1-bst1005-167067-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला पंचायत कराएगा 38 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला पंचायत कराएगा 38 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण
विज्ञापन
इस तरह बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र संवाद
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत 34 नए उप स्वास्थ्य केंद्र और चार हेल्थ यूनिट का निर्माण कराएगा। कुल 38 परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 41.10 लाख रुपये और हेल्थ यूनिट पर 50.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिले के सभी 14 ब्लॉकों में किराये के भवनों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपने भवन में लाने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रों की सूची और प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद नामित कार्यदायी संस्था जिला पंचायत ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिले में वर्तमान में 444 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनमें 184 केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। अपने भवन बनने के बाद इन केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही ग्रामीणों को जांच, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
स्क्रीनिंग और टीकाकरण में होगी सहूलियत
किराये के भवनों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों में जगह और अन्य सुविधाओं का अभाव रहता है। इसका असर स्क्रीनिंग और टीकाकरण जैसी सेवाओं पर पड़ता है। नए भवन बनने के बाद इन सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में सहूलियत होगी। विभाग भविष्य में जरूरत के अनुसार इन केंद्रों पर प्रसव सेवाएं भी शुरू करने की तैयारी में है। डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्र अपने भवनों में संचालित हों। नए भवन बनने से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
कोट
38 स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ यूनिट के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती