{"_id":"685ee99bc90c864d3a00c879","slug":"the-younger-brother-of-the-former-head-of-shekhapur-died-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139079-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शेखापुर के पूर्व प्रधान के छोटे भाई की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शेखापुर के पूर्व प्रधान के छोटे भाई की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
- सोनहा थाने के शेखापुर चक दोस्त मोहम्मद गांव का मामला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
भानपुर। सोनहा क्षेत्र के शेखापुर चक दोस्त मोहम्मद गांव में पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव उर्फ कल्लू के 22 वर्षीय छोटे भाई जिलाजीत यादव संदिग्ध हालात में कमरे में बेहोश पाया गया। इलाज के लिए परिवार के लोग सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के भाई पूर्व प्रधान का कहना है कि शुक्रवार को उसकी पत्नी और साला ससुराल से आए थे। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। जब घर लौटे तो भाई कमरे के भीतर बंद था। गांव वालों के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बेहोशी हालत में बाहर निकाला और उसकी हालत खराब देखकर उसे आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर काला निशान देख भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एडिशनल एसपी ओम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में जानकारी ली। परिवार के लोगों को ढाढस बंधाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने भी परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया और एडिशनल एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
-- -- --
तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिलाजीत
- मृतक जिलाजीत यादव तीन भाइयों शंकर यादव और राजेश उर्फ कल्लू के बाद सबसे छोटा था। तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा ग्राम पंचायत के कुतुबपुर छपिया गांव में संजू पुत्री अयोध्या यादव के साथ हुई थी। उसका एक 7 माह का बेटा भी है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को मुंबई जाने वाला था, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से नहीं जा सका था।