फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rudhauli gang molested case Layers of work of middlemen started being revealed

रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड: बिचौलियों की कारस्तानी की खुलने लगीं परतें, जमीन विवाद से भाइयों ने किया किनारा

Mon, 25 Sep 2023 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 25 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार झा के निर्देश पर दंपती की मौत के बाद बेसहारा हुए तीनों बच्चों की खोज खबर लेने टीम पहुंची। उनके खाने व रहने की व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए हल्का लेखपाल अजय कुमार वर्मा दंपती के घर गए। यहां उन्होंने बच्चों के खाने के लिए राशन व कपड़े के बारे में जानकारी ली। स्थानीय कोटेदार से हर संभव सहायता के लिए कहा।

विज्ञापन
Rudhauli gang molested case Layers of work of middlemen started being revealed
Basti Rudhauli case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के रुधौली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती की खुदकुशी के पीछे जमीन के बिचौलियों की कारस्तानी की परत-दर-परत खुलती जा रही हैं। कस्बे में इसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसबीच मृतक के भाई अब सफाई देने में लगे हैं कि बिकी जमीन से मिले रुपयों से उनका कोई लेना-देना नहीं था।

विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाले मृतक के भाई ने यहां तक कहा कि उसके पिता अभी जिंदा हैं। जमीन उनकी है। वह बेचे, रखें या बेचकर रुपये किसी को दे दें... हम कौन होते हैं उन्हें रोकने वाले। माना जा रहा है कि ऐसा कहने के पीछे उनके अंदर केस में फंसने का डर सता रहा है। कहीं उनपर न उंगली उठने लगे कि पति-पत्नी के खुदकुशी करने में उनके विवाद की भी भूमिका थी। पुलिस को भी जमीन के मसले की जानकारी है और उस बिंदु से जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


इससे पहले खुलासा हो चुका है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी त्रिलोकी ने साजिश करके 18 से 20 लाख की जमीन का मात्र पांच लाख रुपये में सौदा करवा दिया था। उसी ने मध्यस्थता करके दंपती के घर से करीब सौ मीटर दूर की चार मीटर चौड़ी और 15 मीटर लंबी जमीन का सवा लाख रुपये मीटर की दर से सौदा कराया था। एक हफ्ते पहले तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इसकी रजिस्ट्री हुई है। इसके लिए मृतक किसी बहाने अपने पिता को ले जाकर अंगूठा लगवा दिया। इसके एवज में उसे पांच लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हत्यारे खेल गए खून की होली, 20 फीट दूर सो रहे चाचा-चाची को भनक तक नहीं लगी

रुपये कस्बे के एसबीआई खाते में जमा हैं। पुलिस ने भी शनिवार को खाते की पुष्टि कर ली है। इस सौदे की जानकारी मृतक के भाइयों या परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। सूत्र बताते हैं कि बाद में त्रिलोकी ने ही भाइयों से यह राज खोल दिया था। इसके बाद भाइयों में रुपये को लेकर तकरार शुरू हो गई थी। मगर रविवार को उसके भाई और परिवार के लोग इससे पल्ला झाड़ने लगे।

कस्बे के लोग भी मान रहे कि सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं खुदकुशी की वजह

बस्ती कस्बे में यही बात की जा रही कि दुष्कर्म की घटना के साथ-साथ जमीन के सौदे में बिचौलियों ने कुछ न कुछ ऐसा जरूर खेल किया होगा, जिससे मृतक उनके जाल में फंस गया। इस बात की भी चर्चा है कि बिचौलियों की ओर से या तो मृतक काे ज्यादा रुपये देने का झांसा देकर बैनामा कराया होगा और बाद में मुकर गए हों... या फिर सौदा होने के बाद रुपये हड़प लिए गए हों।

ऐसा लगता है कि पति-पत्नी मिलकर बिचौलियों के ऐसे किसी कुचक्र से बाहर आने की भरसक कोशिश किए हों। पर, तभी पति को शराब पिलाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। इसका सदमा दोनों नहीं झेल पाए।

इसे भी पढ़ें: रुधौली कांड: पति नशे में था... पत्नी से रातभर दरिंदगी; बेटा- 'मेरे मरने के बाद थाने जाना और वीडियो दिखा देना'

उधर, पुलिस केस में सामूहिक दुष्कर्म और जमीन के मसले को अलग-अलग बिंदु से देख रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में मिली तहरीर और मृतकों के वीडियो साक्ष्य के आधार पर ही छानबीन करना है। जहां तक जमीन के विवाद का सवाल है, उसके बारे में लोगों ने बताया जरूर है लेकिन केस की तफ्तीश उनकी पहली प्राथमिकता है।

त्रिलोकी पर पहले भी लग चुका है दुष्कर्म का आरोप

घटना के आरोपी त्रिलोकी पर गांव की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप पहले भी लग चुका है। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि बदनामी की वजह से स्थानीय स्तर पर ही पंचायत कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था।

बच्चों के खाने व रहने की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे हल्का लेखपाल
रविवार को उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार झा के निर्देश पर दंपती की मौत के बाद बेसहारा हुए तीनों बच्चों की खोज खबर लेने टीम पहुंची। उनके खाने व रहने की व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए हल्का लेखपाल अजय कुमार वर्मा दंपती के घर गए। यहां उन्होंने बच्चों के खाने के लिए राशन व कपड़े के बारे में जानकारी ली। स्थानीय कोटेदार से हर संभव सहायता के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: रुधौली कांड: पुलिस चाहती थी दाह संस्कार, परिवार दफन करने पर अड़ा रहा; कैबिनेट मंत्री का आया फोन और फिर...

घर आने-जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

घटना के बाद मृतक दंपती के घर व परिजनों से मिलने-जुलने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। दो आरक्षियों के माध्यम से 24 घंटे पुलिस की निगाह बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस अपने स्तर से हर बिंदु को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में बेरहमी से हत्या: घर में घुसकर युवक को बेरहमी से मार डाला, कमरे और दीवार पर मिले खून की छीटों के निशान

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
मृतक दंपती के बच्चों से देर शाम जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की स्थिति एवं घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान साथ में प्रतिनिधि विकास शर्मा, राधेश्याम चौधरी, मनीष राणा समेत अन्य क्षेत्रीय जन मौजूद रहे। घटना के चौथे दिन एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मृतक के घर पहुंचकर घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। साथ ही मृतक दंपति के घर के भीतर घटनास्थल पर जाकर बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed