फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather will be cool throughout the week

Basti News: हफ्ते भर मौसम रहेगा कूल, दो दिन बाद आंधी-बारिश के आसार

Thu, 27 Apr 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The weather will be cool throughout the week
बस्ती। अप्रैल के तीन हफ्तों तक भले ही गर्मी और लू ने छक्के छुड़ा दिए हों लेकिन आगे मौसम सुहाना रहेगा। आने वाले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज कूल-कूल रहने वाला है। जानकारों का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके कारण आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। यानी चिलचिलाती गर्मी से अभी हफ्ते भर तक निजात मिली रहेगी। रविवार को आंधी और हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे में बस्ती मंडल समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के या मध्यम बादल छाए रहेंगे। कभी कभी 25 से 30 किलोमीटर की गति से पश्चिमी हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। डाक्टर मिश्र के अनुसार वातावरण में 60 से 75 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी।
विज्ञापन

---
19 अप्रैल को बना था गर्मी का रिकाॅर्ड
- 19 अप्रैल पिछले पांच साल का सबसे गर्म दिन रहा। जब तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हवा की गति काफी मंद होने की वजह से सूरज का तेज काफी बढ़ गया था। घर हो या बाहर लोग गर्मी से बेचैनी अनुभाव कर रहे थे। दिन के साथ रात का तापमान भी 21 डिग्री पर पहुंच जाने से रातें भी बेचैनी भरी हो गई थीं। यहां तक कि कूलर, पंखे गर्मी से राहत देने में नाकाम हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
21 अप्रैल को बदला मौसम, 24 को पड़े थे ओले
- 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद अचानक मौसम बदल गया। लू का असर खत्म होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। शनिवार और रविवार को दिन-रात मिलाकर कई बार बादल बनते बिगड़ते रहे। रविवार शाम को घने बादल छा गए। आंधी के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को सुबह भी धूप देर से निकली और तापमान कम होने से लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई। हालांकि नौ बजे के बाद फिर धूप ने अपना दामन फैला दिया था। शाम करीब साढ़े तीन बजे घने बादल छाने लगे। शाम तक कई जगह आंधी, बारिश और ओले भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed