{"_id":"6783ff51423f3ecdc60b445d","slug":"the-weather-changed-three-colors-in-six-hours-there-were-showers-in-the-afternoon-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130358-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह घंटे में मौसम ने बदले तीन रंग, दोपहर में पड़ी फुहारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह घंटे में मौसम ने बदले तीन रंग, दोपहर में पड़ी फुहारें
Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच शहर की सड़कों पर सन्नाटा
- रविवार को बारिश के लिए पहले से जारी हुआ था एलो अलर्ट
- अधिकतम 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान सच साबित हुआ। रविवार को दिन में तीन तरह का मौसम दिखा। सुबह घना कोहरा, आठ से 9:30 बजे तक धूप और दोपहर में फुहारें पड़ीं। हालांकि, हवा न चलने से तापमान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फसलों के लिए यह बूंदाबांदी काफी फायदेमंद मानी जा रही है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के भीतर बारिश का अनुमान नहीं है। सामान्य गति से पछुआ हवा चलेगी। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
चार दिन पहले ही मौसम विज्ञानियों ने रविवार के लिए एलो अलर्ट जारी किया था। सुबह कोहरा छंटने के बाद तेज धूप निकली तो ऐसा लगा कि उनसे आंकड़ों को समझने में चूक हुई है। मगर, सुबह 9:30 बजे के बाद मौसम ने तेवर बदल लिया। कुछ ही देर में घने बादल छा गए। दोपहर 12 बजे से पहले ही फुहारें पड़ने लगीं। हालांकि, तेज बारिश नहीं हुई। मगर, शहर की सड़कों पर लोग भीगते दिखे। करीब चार बजे तक बूंदाबांदी का सिलसिला चला। इसके बाद फिर आसमान साफ हो गया और कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल आई।