{"_id":"69f4f94a1760bf08460fd149","slug":"the-weather-changed-drizzle-brought-down-the-temperature-basti-news-c-207-1-bst1006-157885-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम का बदला रुख, बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम का बदला रुख, बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट
Sat, 02 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
- लोगों को गर्मी से मिली राहत मिली है, सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल
- अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 22 डिग्री रहा
बस्ती। दो दिन पूर्व हुई आंधी-बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। शहर से सटे क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में जहां लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे, वहीं शाम को बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रात को भी तापमान में काफी गिरावट आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी बारिश होने से फायदा पहुंचा है।
आंधी-बारिश होने से कुछ जगहों पर परेशानी भी हुई। कुछ मोहल्लों में बिजली काटे जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे घर के कामों में परेशानी हुई। दूसरी तरफ नाली से निकाले गए सिल्ट बारिश होने से फैल गए हैं। मौसम ठंडा होने से बच्चों और बुजुर्गों में बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या भी हुई है।
कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञाानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान में गिरावट आई है। अभी आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है। लोगों को आगे भी गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।