फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The water level of Saryu river started rising

Basti News: सरयू नदी का बढ़ने लगा जलस्तर

Sun, 13 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu river started rising
दुबौलिया। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। इसके चलते बाढ़ चौकियाें पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे जलस्तर 91.8 मीटर पर रिकाॅर्ड हुआ है। जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है। नदी लाल निशान से 93 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। अनुमान है कि अभी जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी। तटबंध व नदी के बीच बसे गांव सुविका बाबू, आंशिक टेढवा के लोग बाढ़ की आंशका से डर गए है। वहीं गौरा-सैफाबाद तटबंध पर मरम्मत कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। बाढ़ खंड के एसडीओ संजय शुक्ल ने बताया की जलस्तर बढ़ रहा है। लेकिन, तटबंध पर स्थिति सामान्य है। मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। तटबंध की लगातार निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed