फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The vehicle of devotees going to Prayagraj overturned, 15 people from Charkaila were injured.

Basti News: प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, चरकैला के 15 लोग घायल

Sun, 18 Jan 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The vehicle of devotees going to Prayagraj overturned, 15 people from Charkaila were injured.
सेमरी बाजार (सुलतानपुर)। जयसिंहपुर के टांडा-बांदा हाईवे पर चांदपुर के पास शुक्रवार देर रात घने कोहरे में बस्ती जिले से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में बस्ती जिले के चरकैला निवासी मैजिक चालक धर्मेंद्र (25), रीता (65), मीना (60), शीला (40), चंद्रावती (37), तहलु (70), मनीराम (53), जियालाल (65), बजरंगी (55), किरन (40), सरोज (45), गोदियाल निवासी नीला (42), खुर्सरा निवासी बिंदु (45), गंगापुर निवासी लालमती (40) व पकड़वा निवासी रीता देवी (50) घायल हुए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस्ती जिले के कलवारी के चरकैला और आसपास के गांवों से करीब 50 श्रद्धालु तीन मैजिक वाहनों से शुक्रवार को प्रयागराज जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

रास्ते में चांदपुर के पास घना कोहरा होने से मैजिक चालक ने अचानक सामने से आ रही बस से बचने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed