फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The trick continued even in the Lok Sabha elections

Basti News: लोकसभा चुनाव में भी कायम रहा टोटका... बुजुर्ग मतदाता ने पहले किया मतदान

Sun, 26 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The trick continued even in the Lok Sabha elections
- जिस प्रत्याशी को मिला होगा बूथ का पहले वोट, उसकी जीत होगी सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इसे टोटका कहें या परंपरा, लेकिन जिले के इटवा गांव में हर चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी गांव के बुजुर्ग मतदाता श्रीकृष्णा प्रसाद पाठक (74) ने पहले वोट डालकर मतदान की शुरुआत की। उन्होंने सुबह 7:15 बजे मतदान किया। इसके बाद अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 96, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राजस्व गांव इटवा के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ की परंपरा रही है कि यहां गांव का पहला मतदान किसी बुजुर्ग से कराया जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि बूथ पर पोल होने वाला पहला वोट जिस प्रत्याशी को मिलता है, चुनाव में उसकी विजय तय होती है।
विज्ञापन

यह परंपरा कब से चल रही है इस बारे में युवा पंकज द्विवेदी बताते हैं कि उन्होंने इस परंपरा के बारे में पिता व गांव के अन्य लोगों से सुना था। बताते हैं पहले गांव के केदारनाथ पाठक, भीम शंकर पाठक आदि बुजुर्ग मतदान करते थे, लेकिन दोनों शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। ऐसे में इस बार श्रीकृष्णा प्रसाद ने सबसे पहले मतदान कर परंपरा को आगे बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस पर बूथ पर 584 मतदाताओं के सापेक्ष शाम 5:30 बजे तक करीब 326 मत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed