फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The theft attempt failed due to the arrival of children, the thieves hiding in the sugarcane were not found.

Basti News: बच्चों के पहुंचने से चोरी की कोशिश नाकाम, गन्ने में छिपे चोर नहीं मिले

Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The theft attempt failed due to the arrival of children, the thieves hiding in the sugarcane were not found.
हर्रैया। थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से पुलिस और ग्रामीण दोनों परेशान हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की कोशिश ने सभी को सकते में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, बभनान रोड किनारे रमवापुर पाठक गांव निवासी श्रीकांत पांडेय का मकान बंद था। परिजन रिश्तेदार की दुर्घटना में मौत होने पर परशुरामपुर क्षेत्र में गए थे। दोपहर करीब 12:15 बजे दो चोर मकान के सहन में लगे दरवाजे का ताला तोड़ रहे थे। इसी दौरान खेलते हुए दो बच्चे पहुंच गए। बच्चों को देखकर चोर भागने लगे। बच्चों ने उनका पीछा किया और सरिया फेंककर मारने की कोशिश की, लेकिन चोर गन्ने के खेत की ओर भाग गए। जानकारी मिलते ही राहगीर और ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। थाने से पहुंचे तीन उपनिरीक्षक व पुलिस बल ने गन्ने के खेत व आसपास के बाग-झाड़ियों में छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को भी जब परिजन घर से बाहर थे, तब दो संदिग्ध युवक मकान के आसपास देखे गए थे। सूचना पर पुलिस आई थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed