{"_id":"61969585af952d00cb196ae5","slug":"the-team-reached-two-thousand-homes-basti-news-gkp416829594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीका लगाने दो हजार घरों तक पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीका लगाने दो हजार घरों तक पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनारोधी टीका लगाने दो हजार घरों तक पहुंची टीम
बस्ती। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान को प्रभावशाली तरीके से संचालित करने के लिए तीन नवंबर से चल रहे दस्तक अभियान में टीम घर-घर पहुंच कर टीका लगा रही है। अब तक दो हजार घरों तक टीम पहुंच चुकी है। इसके अलावा दूरस्थ ग्रामीण इलाके जहां लोग टीकाकरण केंद्र तक किसी कारण से नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें घर पर ही टीका लगाया जा रहा है। अब तक ऐसे दो हजार लोग प्रतिरक्षित किए गए हैं। इनमें कुछ तो दूसरी डोज लगी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 50 टीम सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य कर्मी सुदूरवर्ती तथा दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन, महिला, वृद्ध, दिव्यांग आदि को कोरोनारोधी टीका लगा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का कहना है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हर घर दस्तक अभियान के तहत तीन से 30 नवंबर तक टीका के पहले तथा दूसरे डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कर रही है। निर्देश दिए गए हैं कि टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए 50 से 100 की संख्या में वैक्सीनेशन टीम या टोली बनाई जाए। वैक्सीनेशन तथा प्रचार टोलियों को चिह्नित क्षेत्रों में भेजकर समयबद्ध तरीके से आमलोगों का शत-प्रतिशत टीका लगाया जाए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नए प्रयोग करने पर बल
डॉ. फखरेयार ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। टीकाकरण के प्रति लोगों में यदि शंका है तो उसे दूर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाएगा। टीका लगवा चुके लोगों के सकारात्मक अनुभवों को साझा किए जाएंगे। 18 से अधिक उम्र के लोगों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए अन्य नए तरीकों का इस्तेमाल करने को भी कहा गया है।