फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The system will have to be improved only then the ranking of municipalities and panchayats will improve.

Basti News: व्यवस्था में करना होगा सुधार तभी सुधरेगी पालिका-पंचायतों की रैंकिंग

Sat, 14 Feb 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The system will have to be improved only then the ranking of municipalities and panchayats will improve.
बस्ती। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में केंद्र सरकार ने नए मापदंडों को सख्त किया है। पान-गुटखा के दाग और खुले में पेशाब से रैंकिंग पर असर पड़ेगा। नगर निकायों को सफाई व्यवस्था में सुधार करना होगा, तभी नगर पालिका और नगर पंचायतों की रैंकिंग सुधरेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारी शुरू होने के साथ ही नगर पालिका के सामने पिछले वर्ष की रैंकिंग को बरकरार रखने की चुनौती होगी। सर्वेक्षण मार्च में होगा। ऐसे में कूड़ा प्रबंधन, शुद्ध जलापूर्ति, गड्ढामुक्त सड़कों के मानक को पूरा करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कमियों को ठीक करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ईओ अंगद गुप्ता की अगुवाई में नपा अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए महत्वपूर्ण बैठक कर रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण की रैंकिंग बिगाड़ने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करने पर सहमति बनी और अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांटी गई। इस सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में बेहतर सुधार की राह में सबसे बड़ा अड़ंगा कूड़े का उचित प्रबंधन न होना है। इसके अलावा शहर की टूटी सड़कों और गलियों के कारण भी रैंकिंग बिगड़ सकती है। इस पर फोकस किया गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकिट के बारीकियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल कार्यक्रम प्रबंधक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सन्नी गौतम, परियोजना विशेषज्ञ प्रिया यादव ने सफाई नायकों को स्वच्छता के नए मानकों और जमीनी स्तर पर सुधार के गुर सिखाए गए। ईओ ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना प्राथमिकता में है।

उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि घर की तरह अपने नगर को भी स्वच्छ रखें, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और कचरा फैलाने से बचें, स्वच्छता नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed