फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sword of action hangs over the doctors and staff who are absent from duty

Basti News: ड्यूटी से गायब चिकित्सक एवं स्टाफ पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs over the doctors and staff who are absent from duty
गौर। सीएचसी गौर में रविवार की रात ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सक एवं स्टॉफ पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। एक दिन पहले सोमवार को सीएमओ डॉ राजीव निगम ने सीएचसी का निरीक्षण कर हाल जाना। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बताया कि यदि समय भीतर स्पष्टीकरण नहीं मिला संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रविवार की रात बभनान बाजार में गोंडा जिले के मसकनवा बाजार निवासी मोहित कुमार (32) किसी वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी गौर लाया गया। लेकिन, रात में यहां डॉक्टर एवं कर्मचारी गायब मिले। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। मामला तूल पकड़ा तो अगले दिन सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। सीएमओ ने बताया कि ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संबंधित सीएचसी पर पहले विवादित रह चुके कुछ संविदा कर्मियों ने दोबारा पोस्टिंग करा ली है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed