फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The suspicion of murder of the parents was found hanging in the post mortem report.

Basti News: मायके वालों को हत्या का शक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई

Mon, 28 Oct 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 28 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The suspicion of murder of the parents was found hanging in the post mortem report.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ गांव में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट या खरोच नहीं आई है।
सवाल उठ रहा है कि आखिर किस वजह से उसने फंदा लगाया। घटना से कुछ देर पहले परिवार में झगड़ा होने की बात बताई जा रही है। मगर, झगड़े की जड़ क्या थी इसे अभी परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। एसओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। विवाहिता के मायके के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह लोग तहरीर देंगे।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गोसाई गांव निवासी वंदना की शादी 2017 में कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ गांव निवासी मनीष शुक्ल के साथ हुई थी। दोनों के सात वर्षीय बेटी अनवी और पांच वर्षीय बेटा प्रखर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति मनीष ने बताया कि शनिवार की दोपहर में वंदना ने अज्ञात करणों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी होने पर वंदना के भाई देवेंद्र मिश्र, छोटे भाई आशुतोष मिश्र, बहन मधु, भाभी रितु और चाचा के बेटे विजय मिश्र मौके पर पहुंचे।
चचेरे भाई विजय ने बताया कि दोपहर में ही भाई देवेंद्र के पास वंदना ने फोन कर बुलाया। कहा कि आ जाओ कुछ बात करनी है। फोन करने के 45 मिनट बाद उसकी मौत की सूचना मिली। बहन के ससुराल वालों से फंदे से लटकने का कारण पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एसओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed