फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The state will open the road to Delhi: Azad

प्रदेश से खुलेगा दिल्ली का रास्ता: आजाद

Fri, 30 Dec 2016 11:43 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The state will open the road to Delhi: Azad
गुलाम नबी आजाद का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में सफलता से ही दिल्ली का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रूधौली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार को देश की जनता को यह जानकारी देना चाहिए कि बैंकों में कुल कितनी रकम जमा हुई है और करोड़ से अधिक राशि किन-किन लोगों की है।  गुलाम नवी आजाद ने कहा कि भाजपा पहले अपना हिसाब दे कि उनके  पदाधिकारियों के खातों में कितनी रकम जमा है। नोटबंदी के जल्दबाजी के फैसले ने विकास की गति को रोक दी जिसका बड़ा खामियाजा किसान, गरीब, मजदूरों को हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सूबे के मतदाता इसका करारा जवाब देंगे। कहा कि पीएम मोदी ने अच्छा दिन लाने का सपना दिखाया था किन्तु गरीबों के तो बुरे दिन आ गये। राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध सचमुच कार्रवाई करना चाहती है तो सबसे पहले विदेशों में जमा काला धन का खुलासा करना चाहिए।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, छोटेलाल तिवारी, बसन्त चौधरी, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, डॉ. आरजी. सिंह, डॉ. वीएच. रिजवी, मीना पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया,  साधू पाण्डेय, गिरजेश पाल, हाजी अब्दुल वहाब, गिरिजा कुमार पाण्डेय, अंकुर वर्मा, अभिषेक शुक्ल, अनिरूद्ध सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, पिन्टू मिश्र आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed