फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The speed of the westerly wind is low but still it is hot and humid

Basti News: पछुआ की रफ्तार कम फिर भी उमस भरी गर्मी

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The speed of the westerly wind is low but still it is hot and humid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पछुआ की रफ्तार कम होने के बाद भी उमस बरकरार है। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम गर्म हाेने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ चलना बंद हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मौसम और भी गर्म होगा। लोगों को दिन में तेज धूप के साथ शाम को उमस का भी सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम गर्म था। दिन में तेज धूप शरीर को झुलसा रही थी।
विज्ञापन

वहीं पछुआ की रफ्तार भी कम थी। लोगों को घरों में उमस का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती से भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन तेज धूप होने से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। सुबह शाम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती है। तो रात में भी अब उमस का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ेगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed