{"_id":"60aa92d88ebc3e2f2050378e","slug":"the-song-for-the-supremacy-was-fired-in-the-village-basti-news-gkp3955691177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व के लिए गाना गांव में हुई थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व के लिए गाना गांव में हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव में शनिवार की देर रात वर्चस्व के लिए फायरिंग हुई थी। पुलिस ने घायल वासुदेव की तहरीर पर मनोज मिश्रा पर जानलेवा हमले के आरोप में रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वासुदेव और मनोज दोनों अभिन्न मित्र थे, लेकिन गांव में वर्चस्व के लिए एक माह से तनातनी चल रही थी।
शनिवार की देर रात गाना गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया और आरोपित मनोज मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित वासुदेव मिश्र का आरोप है कि शनिवार की देर रात साथी हनुमंत लाल मिश्र के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर जा रहे थे। गांव में सूरज मिश्र के घर के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे मनोज मिश्र गाली देने लगा। मना करने पर पीटने लगे। साथ चल रहे हनुमंत ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो मनोज ने जान से मारने की नीयत से कट्टा से फायर कर दिया। गोली से हनुमंत की उंगली को घायल करते हुए उनके सिर को छूते हुए निकल गई। वह अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागे, लेकिन एक बार फिर मनोज रॉड लेकर घर पर चढ़ आया और पीटने लगा।
वासुदेव का यह भी आरोप है कि मनोज आये दिन गांव के लोगों से उलझता रहता है। गांव में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले वासुदेव मिश्र और मनोज मिश्र के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष में जमीन-जायदाद के साथ ही किसी भी मामले को लेकर कोई मतभेद नहीं रहा है। वासुदेव मिश्र और मनोज मिश्र आपस में बहुत अभिन्न मित्र थे। अपने को दबंग साबित करने के लिए पिछले एक महीने से दोनों में तनातनी चल रही थी, जिसके चलते शनिवार की रात में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनोज पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है। रविवार की सुबह घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।