{"_id":"6461309b82acc06c8704f844","slug":"the-shopkeeper-teased-the-teenager-by-driving-her-away-basti-news-c-7-1-167441-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी को भगाकर दुकानदार ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी को भगाकर दुकानदार ने किया दुष्कर्म
Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय किशोरी को भानपुर कस्बे का दुकानदार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करके दूसरे दिन नरखोरिया ले जाकर छोड़ दिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर दुकानदार पर केस दर्ज कराया है।
सोनहा थानाक्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डेढ़ माह पहले अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ भानपुर एक रेडीमेट की दुकान पर कपड़े लेने गई थी। जहां अपनी दूसरी लड़की के लिए भी कपड़े खरीदकर ले गई। दुकानदार ने एक झोले में कपड़े रखकर दिया, जिसके ऊपर दुकान का मोबाइल नंबर छपा था। घर जाकर नापने पर कपड़ा बड़ा पड़ रहा था। तो उसने झोले पर छपे नंबर पर फोन करके दुकानदार को बताया तो उसने कहा कि कपड़ा ले आइए मैं बदल दूंगा। उसी दिन से दुकानदार मेरी पुत्री से बात करने लगा। 27 अप्रैल को दोपहर में उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ गलत काम करके दूसरे दिन नरखोरिया लाकर छोड़ दिया। पूछने पर लड़की ने अपने सहेली के घर जाने की बात बताई। कुछ दिन बाद पुन: पूछने पर उसने सारी सच्चाई बताया।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार अमित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।